बलटाना। सोही टावर के पास से एक 14 वर्षीय किशोर शनिवार शाम से लापता हो गया। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस किशोर की तलाश में आसपास सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने प्रिंस के पिता कल्लू राम की शिकायत पर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया की सीसीटीवी में शाम के समय पांच बच्चे फर्नीचर मार्केट में फ्लाईओवर की तरफ से आ रहे कुछ बच्चे दिखाई दिए। कुछ देर बाद बच्चे वापस जाते नजर आए। एक बच्चा प्रिंस के-एरिया से ढकोली की तरफ जाता नजर आया। आगे सीसीटीवी बंद होने की वजह से नजर नहीं आया। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गुरुद्वारा, मंदिर समेत हर जगह उसकी तलाश कर रही है। संवाद