फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एफओबी तैयार, लिफ्ट बंद, लोग पैदल ही करते हैं हाईवे पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अंबाला हाईवे पर मेट्रो मॉल के पास छह माह से तैयार फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट आज तक बंद पड़ी है। इस कारण बुजुर्गों और महिलाओं को पैदल ही हाईवे पर करना पड़ता है। इस कारण हमेशा हादसे का भी डर लगा रहता है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी हाईवे पार करने में भारी परेशानी होती है। लोगों की मांग और परेशानी को ध्यान में रखकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यहां फुट ओवरब्रिज बनाया था। शुरूआत में लोगों के लिए इसे खोल दिया था।
विज्ञापन

बुजुर्गों की सुविधा के लिए दोनों तरफ लिफ्ट भी लगाई गई। ताकि उनको आने-जाने में परेशानी न हो। करीब छह माह पहले जब से लिफ्ट लगाई गई तब से इसको चलाया ही नहीं गया। सीढि़यां चढ़ने में बुजुर्गों को परेशानी होती है। पैदल ही हाईवे क्रॉस करना खतरे से कम नहीं है, क्योंकि चंडीगढ़ की तरफ से फ्लाईओवर से वाहन तेजी से नीचे आते हैं। दूसरी तरफ अंबाला की तरफ से आने वाले वाहन भी तेजी से फ्लाईओवर में चढ़ती हैं। ऐसे में अकसर यहां हादसे होते रहते हैं। लोगों की मांग है कि फुट ओवरब्रिज के दोनों तरफ की लिफ्टों को चालू किया जाए जिससे लोग आसानी से बिना किसी समस्या के सड़क पार कर सकें।


अभी हाईवे पर बने डिवाइडर पर ग्रिल नहीं लगी है इसलिए लोग सीधे भी डिवाइडर के ऊपर से सड़क क्रॉस करते हैं। इस कारण लिफ्ट को नहीं चलाया गया है। वैसे लिफ्ट चालू हालत में है। डिवाइडर पर ग्रिल लगने के बाद लिफ्ट को चला दिया जाएगा। - इकबाल सिंह, अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें