फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से 13 की मौत, 542 नए मरीज आए और 1923 हुए ठीक, अब मरीज कम और ठीक हो रहे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सरकार की ओर से लगाए गए लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू की वजह से जिले में कोरोना संक्रमण के केस कम होने लगे हैं। लेकिन मरीजों की लगातार हो रही मौत प्रशासन के लिए चिंता बनी हुई है। जबकि संक्रमित होने वालों के मुकाबले अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। रविवार को 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1923 मरीजों ने महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। वहीं 542 लोग नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में अभी 8717 मरीज सक्रिय हैं। 761 लोगों की अब तक महामारी से मौत हो चुकी है। यह आंकड़े ट्राइसिटी में सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में करीब चार दिन से कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। कोरोना महामारी से होने वाली मौतें हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। रविवार को जिन 13 संक्रमितों की मौत हुई है। उनमें 9 पुरुष और चार महिलाएं शामिल थीं और इनकी उम्र 56 साल से लेकर 82 साल तक थी। मृतकों में मोहाली के अलावा बाहरी राज्यों के लोग भी शामिल थे। संक्रमितों में डेराबस्सी से 103, ढकोली से 90, लालड़ू से पांच, बूथगढ़ से 13, घडुआं से 21, खरड़ से 99, कुराली से 13, बनूड़ से 18 और मोहाली से 180 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मोहाली में इलाज के लिए स्थानीय ही नहीं बल्कि हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं। इस वजह से बैड आदि की दिक्कत आ रही है। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन की तरफ से सारी जानकारी मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा कोविड मरीजों जो खाना बनाने में असमर्थ हैं। वह विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 और 181 पर कॉल कर सकते हैं। यह नंबर 24 घंटे सात दिन काम करेगा। बता दें कि मोहाली में अब तक 60601 कोविड के मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 5123 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें