फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेराबस्सी में स्वाईन फ्लू का एक ओर मरीज आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
- सब डिवीजन में अब तक नौ मरीज आ चुके हैं सामने, दो की हो चुकी है मौत
विज्ञापन

- अब 42 वर्षीय विवाहिता आई लपेट में

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। सब डिवीजन डेराबस्सी में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को डेराबस्सी के शहरी क्षेत्र में से एक ओर मरीज सामने आया है, जिसकी पहचान शैली मेहता पत्नी राकेश कुमार निवासी शिवपुरी मोहल्ला के रूप में हुई है। पीड़ित महिला को यहां के एक निजी अस्पताल मेे दाखिल करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। डेराबस्सी सब डिवीजन में अब तक इस बीमारी के साथ नौ मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है।
42 साल की मरीज शैली मेहता पत्नी राकेश कुमार बीते कई दिनों से बुखार व खांसी के साथ पीड़ित थी, जिसको बीती 27 तारीख को यहां के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद में सेहत विभाग की ओर से पीड़ित महिला के पारिवारिक सदस्यों को निजी अस्पताल में जाकर जरूरी दवा दी गई। इसके अलावा सेहत विभाग की टीम की ओर से शिवपुरी मोहल्ले में घर घर जा कर सर्वे किया। इस दौरान टीम को कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला। सेहत विभाग की टीम की तरफ से लोगों को इस बीमारी प्रति जागरूक करते कहा कि खांसी व बुखार होने पर डाक्टरी सहायता लेनी जरूरी है। सिविल अस्पताल में इस बीमारी के लिए पूरे प्रबंध हैं। ओपीडी में हर समय दवाई उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डा. संगीता जैन ने कहा कि अब तक ब्लाक डेराबस्सी में नौ केस सामने आ चुके हैं, जिनमें दो केस बनूड़ के हैं और बाकी मामलों में दो जीरकपुर और पांच मामले डेराबस्सी के शामिल हैं। इनमें से गांव इबराहिमपुर निवासी साठ सालों की सुरिंदर कौर पत्नी अवतार सिंह व 23 सालों का गांव दंदराला निवासी गुरप्रीत सिंह की मौत हो चुकी है। बाकी मरीजों में गांव मेहमदपुर निवासी साठ वर्षीय बहादुर सिंह, शक्ति नगर निवासी रवींद्र सिंह व आज सामने आई शैली मेहता शामिल हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा जीरकपुर में दो मामले सामने आ चुुुके हैं, जिनमें बलटाना निवासी एक दो सालों का बच्चा और ढकोली निवासी अजैब कौर शामिल है।

कैप्शन -सेहत विभाग की टीम शिवपुरी मोहल्ले में सर्वे करती हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें