फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकार करवाएगी भर्ती प्रक्रिया की ट्रेनिंग, युवाओं को नहीं करना होगा खर्च

Thu, 06 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
 केंद्रीय सुरक्षा बलों की होने वाली 55 हजार कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया में अधिक से अधिक पंजाबी युवा जाएं। इसके लिए सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पंजाब सरकार ने तय किया है कि भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं को वह अपने खर्चे पर ट्रेनिंग करवाएगी। यह पहला मौका है जब सरकार ने इस तरह से बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन

भारत सरकार के स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से देश के विभिन्न पैरामिलिट्री फोर्सेज बीएसएफ, आईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबीएनआईए, एसएसएफ और आसाम राइफल में भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है।

इस दौरान 54,953 खाली पदों के लिए भर्ती होगी। इन पदों के लिए 17 सितंबर, 2018 तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। भर्ती के लिए स्वयं ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। फ्री में ट्रेनिंग देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा विस्तृत विज्ञापन 28 अगस्त को जारी किया गया था। राज्य के रोजगार जनरेशन कमिश्नर राहुल तिवाड़ी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजाबी नौजवानों को केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती केे लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए पंजाब पुलिस की मदद से 25 स्थानों पर ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


ये केंद्र अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, बटाला, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, बठिंडा, मुक्तसर साहिब, मानसा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, होशियारपुर, कपूरथला, पीएपी हेड क्वार्टर जालंधर, रूपनगर, एसबीएस नगर, मोहाली, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना व जगरांव में बनाए गए हैं।

ऐसे ले पाएंगे ट्रेनिंग में हिस्सा
तिवाड़ी ने बताया कि नौजवान 5 और 6 सितंबर को सुबह 11 बजे तक उपरोक्त दर्शाए गए नजदीक पुलिस सेंटरों में जाकर शारीरिक मापदंड चेक करवाने के लिए रिपोर्ट करें। इस तारीख के बाद ट्रेनिंग के लिए नौजवान रजिस्टर नहीं किए जाएंगे। पंजाब के जो भी लड़के और लड़कियां केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती के टेस्ट देना चाहते हैं उन्हें सितंबर में शारीरिक टेस्ट पास करने के लिए ट्रेनिंग देकर तैयार किया जाएगा।

ट्रेनिंग कैंप के बाद लड़के और लड़कियों को राज्य सरकार द्वारा लिखित टेस्ट के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए 10 से 15 हजार उम्मीदवारों के लिए सी-प्वाइंट की मदद से अक्तूबर-नवंबर के दौरान ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें