फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा का अपहरण, पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। कोरोना का टीका लगवाने घर से निकली 10वीं की छात्रा का पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपहरण कर लिया। परिजनों की शिकायत पर नया गांव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान गौरव निवासी बिहार के रूप में हुई है। छात्रा सुबह 10 बजे नयागांव स्थित सरकारी स्कूल में टीक लगवाने गई थी। लेकिन, वह देर शाम कर घर नहीं लौटी। इस दौरान परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे किसी व्यक्ति से पता चला कि पड़ोस में रहने वाला युवक गौरव भी मंगलवार से ही गायब है। उन्हें पूरा शक है कि गौरव ने ही उनकी बेटी को अगवा किया है। बता दें कि कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा तीन जनवरी से ही किशोरों के लिए टीकाकरण की शुरुआत की है। जिसमें 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर नयागांव पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें