फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी : नहीं थम रहा संक्रमण.. मोहाली में कोरोना से 10 मरीजों की मौत... 661 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। लेकिन राहत की बात यह है कि अब संक्रमितों की अपेक्षा तंदुरुस्त होने वालों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 1942 रोगी कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। जबकि इस दौरान 661 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 740 हो गई है। जिले में अब सक्रिय केस 10419 हैं।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, ताकि महामारी को मात दी जा सके।
जानकारी के मुुताबिक शुक्रवार को जिन 10 लोगों की मौत हुई है, उनमें तीन महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। मृतक 34 साल से लेकर 77 साल तक की उम्र के हैं। दूसरी तरफ संक्रमित होने वालों में डेराबस्सी के 96, ढकोली के 82, लालड़ू के 21, बूथगढ़ के 20, घडुआं के 49, खरड़ के 138, कुराली के 22, बनूड़ के 13 और मोहाली के 220 शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 59524 हो गई है। इनमें से 47870 मरीज ठीक हो चुकेक हैं। दूसरी तरफ सेना ने अस्पताल बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक लोगों को सेेना का अस्पताल मिल जाएगा। जिसके बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें