फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : मेयर से बोले उद्योगपति- सरकार करोड़ों का राजस्व लेती है.. फिर भी टूटी सड़कें ठीक क्यों नहीं होती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये का राजस्व देने वाले इंडस्ट्रियल एरिया की खस्ता हालत का मामला अब नगर निगम मेयर के पास पहुंच गया है। यहां के उद्योगपतियों ने मेयर से गुहार लगाई है कि वह सरकार को तो समय पर सभी टैक्स दे रहे हैं, लेकिन उनकी सुध सरकार नहीं ले रही है। यहां के इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं और सीवरेज का बुरा हाल है। इसके अलावा बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उद्योगपतियों ने अपनी समस्याओं को लेकर नव नियुक्त मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू से मुलाकात की। उन्होंने मेयर को इंडस्ट्रियल एरिया की हकीकत से रूबरू करवाया और उम्मीद जताई कि वह उनकी समस्या का जल्द हल करेंगे। इस पर मेयर ने उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का जल्द हल करने का पक्का वायदा किया और विश्वास दिलाया कि सभी समस्याएं पहल के आधार पर जल्द निपटाई जाएंगी। शहर के उद्योगपति निगम के लिए रीढ़ की हड्डी हैं और उद्योगपतियों का शहर के विकास में अहम योगदान है। ऐसे अब उन्हें किसी भी कीमत पर परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
इस बैठक के दौरान उन्होंने मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी और नगर निगम कमिश्नर समेत सभी अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं गिनाई। उन्होंने कहा कि मेयर का उन्होंने पूरा साथ दिया है और पूरी उम्मीद है कि वह बहुत जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने इंडस्ट्रियल में बढ़ रही ट्रैफिक की समस्याओं का मामला उठाया। साथ ही उद्योगपतियों ने बताया कि ईएसआई फेज-7 से स्लिप रोड बनाई जाए। इसी तरह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 और 7 व फॉर क्रासिंग पर भी स्लिप रोड बनाई जाए। इलाके की स्ट्रीट लाइटों की हालत काफी खराब है। इसमें तुरंत सुधार की जरूरत है। इस मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों किनारे और खाली प्लाटों में उगी जंगली घास का मुद्दा भी उठा। इस दौरान दल ने मेयर को सुझाव दिया कि इंडस्ट्रियल एरिया के पार्क हैं, उनका मेंटेनेंस का काम इंडस्ट्री वालों को ही सौंप दिया जाए।
सीवरेज लाइन दे गई पूरी तरह जवाब
दल ने मेयर को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली में सीवरेज लाइन पूरी तरह बंद हो चुकी है। यहां पर मेंटेनेंस की जरूरत है। इसी तरह इलाके में बरसाती पानी की निकासी का भी हाल खराब है। उन्होंने मांग की है कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 बी को भी नगर निगम अपने अधीन ले। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया 8 बी में बने डंपिंग प्वाइंट को भी शिफ्ट करने का मुद्दा मीटिंग में उठा। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम के विभिन्न विभागों से तालमेल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में नगर निगम एक नोडल अधिकारी नियुक्त करे, जो कि उद्योगपतियों की समस्या को सुने।
निगम अधिकारियों ने बताया फार्मूला
इस मौके पर मेयर ने उद्योगपतियों को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के पार्क इंडस्ट्री को देेने की योजना चल रही है। जबकि सड़कों का काम जल्दी ही शुरू किया जा रहा है। मेयर ने कमिश्नर को भी कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं को पहल के आधार हल किया जाए। इस अवसर पर नगर निगम के कमिश्नर कमल कुमार गर्ग, एसई संजय कंवर के अलावा इंडस्ट्री एसोसिएशन के महासचिव राजीव गुप्ता, पूर्व प्रधान अनुराग अग्रवाल, आईएस छाबड़ा वित्त सचिव, कमल धुपड़ ज्वाइंट सचिव और चेयरमैन एक्सपोर्ट्स संजीव गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें