मोहाली। जाली दस्तावेज तैयार कर टेंडर देने का झांसा देकर एक करोड़ 67 लाख 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना फेज-1 की पुलिस ने इस मामले में धोखधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
आरोपी की पहचान अशोक चौधरी निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। इस संबंधी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ बी कैंपसस एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड के लीगल मैनेजर रमन कांत ने शिकायत दी गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी अशोक चौधरी ने एक कंपनी के जाली दस्तावेज करके उसमें उसे टेंडर देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ले लिए थे। भुगतान होने के बाद आरोपी ने न तो उसे किसी कंपनी का टेंडर दिलवाया और न ही उसकी रकम वापस की। भुगतान का लेनदेन उसके ऑफिस में हुआ था। इस मामले की पड़ताल डीएसपी सिटी-एक ने की। इसके बाद आरोप सही पाए गए। साथ ही केस दर्ज करने की प्रक्रिया हुई। पुलिस की टीमें आरोपी को काबू करने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि यह बड़ा केस है और आरोपी पुलिस से नहीं बच सकता है।