फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माड़ी मुस्तफा में दो माह में 14 मौत से हड़कंप

Sun, 23 Nov 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघापुराना सब डिवीजन के अधीन आते गांव माड़ी मुस्तफा में दो माह में कैंसर समेत अन्य बीमारियों के कारण करीब 14 मौत हो चुकी हैं। अभी तक किसी राजनीतिक पार्टी ने गांव का रुख नहीं किया, लेकिन रविवार को गांव में नेताओं का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


सांसद भगवंत मान और प्रो. साधू सिंह रविवार को माड़ी मुस्तफा पहुंचे और लोगों के दर्द पर मरहम लगाने की कोशिश की। सांसदों ने ग्रामीणों की तकलीफ संसद में उठाने का भरोसा भी दिया। इस दौरान आप नेताओं ने गांव निवासियें को आश्वासन दिया कि यदि पंजाब सरकार ने इस गांव की तरफ कोई ध्यान न दिया तो उनकी पार्टी गांव में कैंप आयोजित करेगी।

वहीं आप के सांसदों के गांव पहुंचने की खबर सुनते ही कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह भी देर शाम को गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि पंजाब सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। इससे पहले डीसी परमिंदर सिंह गिल और सेहत विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा किया।
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद ग्रामीण सतनाम सिंह कैंथ और गुरतेज सिंह ने आरोप लगाया कि वे कैंसर और अन्य बीमारियों से मौतों के बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को बता चुके हैं लेकिन उनके गांव की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। गांव के किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद नहीं मिली है।

कैंसर से दो मौत : सिविल सर्जन
जहां ग्रामीणों का दावा है कि गांव में कैंसर से कई लोगों की मौत हुई है वहीं सिविल सर्जन डॉ. रेणु मंगला का दावा है कि माड़ी मुस्तफा में कैंसर से दो और हैपेटाइटिस बी से पीड़ित दो मरीजों की मौत हुई है। बाकी मौतें दूसरी बीमारियों से हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस गांव में कैंप के दौरान 346 मरीजों की जांच में से 16 हैपेटाइटिस सी और 5 हैपेटाइटिस बी के मरीजों की पहचान की गई थी। मेडिकल टीम घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें