फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, लहसुन छिलवाने के बहाने कमरे में ले गया था युवक

Mon, 25 Dec 2023 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा/कपूरथला

सार

पीड़िता की मां ने बताया कि पहले ही दिन नसीम मोहम्मद निवासी सहरसा बिहार भी काम करने के लिए आया और उसकी छह साल की बच्ची को लहसुन छिलवाने के बहाने कमरे में ले गया। जहां पर आरोपी उससे दुष्कर्म करने लगा। 
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा के थाना रावलपिंडी में एरिया में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना रावलपिंडी की एसएचओ इंस्पेक्टर उषा रानी ने बताया कि पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी कि वह चेरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में काम करते हैं। रोजाना की तरह रविवार को भी काम कर रहे थे। उनके साथ उसकी छह साल की बच्ची भी थी। वहां पर पहले ही दिन नसीम मोहम्मद निवासी सहरसा बिहार भी काम करने के लिए आया और उसकी छह साल की बच्ची को लहसुन छिलवाने के बहाने कमरे में ले गया। जहां पर आरोपी उससे दुष्कर्म करने लगा। 

बच्ची की चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा। उन्होंने पीछा कर उसे पकड और पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ के अनुसार आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके अदालत में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें