फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नाबालिग के सिर के आर-पार हुई गोली, दोस्त के घर गया था प्रिंस, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Wed, 27 Aug 2025 06:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी राजपुरा

सार

राजपुरा के प्रिंस की दोस्त के घर लाइसेंसी पिस्टल से खेलते समय गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रिंस, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा का रहने वाला प्रिंस, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अपने दोस्तों के पास गांव जांसले आया हुआ था। 11 दोस्त आपस में बैठकर खेल रहे थे। उनके दोस्त के घर पर उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल थी, लेकिन पिता घर पर नहीं थे। वे सब उस पिस्टल से खेल रहे थे कि अचानक गोली प्रिंस के सिर के आर-पार हो गई। उसे तुरंत ज्ञान सागर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दसवीं का छात्र था प्रिंस 

इकलौते बेटे की लाश देखकर माता-पिता फूट-फूट कर रोए। मां मेहनत-मजदूरी करके अपने बच्चे को पाल रही थी, लेकिन आज उसका सहारा इस दुनिया से चला गया। मृतक प्रिंस राजपुरा के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि हमारे बेटे को घर बुलाकर मारा गया है। यह अब जांच का विषय है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। 
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच 

थाना प्रभारी बनूड अर्शदीप शर्मा ने बताया कि हमें ज्ञान सागर अस्पताल से सूचना मिली थी कि नाबालिग प्रिंस की मौत हो गई है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चली है। बच्चे आपस में खेल रहे थे। जो भी जांच में सामने आएगा, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की मां ने लगाए हत्या के आरोप

वहीं, मृतक के पिता दर्शन सिंह ने कहा कि मेरा बेटा अपने दोस्त के घर जांसले आया हुआ था। पता नहीं अब गोली किसने मारी है, लेकिन मेरे बेटे के सिर के आर-पार गोली हुई है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की अपील की है। मृतक की मां सरनजीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे को घर बुलाकर मारा गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।



ये भी पढ़ें: Flood In Punjab: रेलवे ने रद्द की 18 ट्रेनें, ट्रैक क्षतिग्रस्त, जानें कौन से रुट होंगे प्रभावित
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें