फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनप्रीत ठग, उसकी सारी हरकतें हमें पता : सुखबीर

Thu, 17 Apr 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को जालंधर में डिप्टी सीएम और शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने अपने चचेरे भाई मनप्रीत सिंह बादल को ठग करार दिया और कहा कि उसने एक नहीं कई लोगों के साथ ठगी की है।
विज्ञापन



किसी का पेट्रोल पंप छीन लिया तो कहीं प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया। अगर पंजाब में मनप्रीत की ठगी की शिकायतें आएंगी तो निश्चित तौर पर उनके खिलाफ कानून अपनी कार्रवाई करेगा। सुखबीर बादल होटल रेडिसन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


इस दौरान सुखबीर ने कहा कि मनप्रीत बादल जब वित्तमंत्री थे, कभी भी उनके कामकाज में दखलंदाजी नहीं की। सुखबीर ने कहा कि मनप्रीत बादल ने चंडीगढ़ में किसी की प्रॉपर्टी हड़प ली तो कहीं वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर लिया। अनिल भोला के पेट्रोल पंप को भी हथिया लिया। वह शुरू से ही ठग था और उनकी काफी हरकतों के बारे में पता था लेकिन मनप्रीत के कामकाज में कभी दखलंदाजी करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन




सुखबीर बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को राजा करार देते हुए कहा कि वह अमृतसर ऐसे आते हैं, जैसे पुराने समय में राजा हाथी घोड़ों पर सवार होकर प्रजा के बीच जाते थे। जनता हाथ जोड़कर सड़कों पर उनका इंतजार करती रहे। कैप्टन दिन में चार-पांच रैलियां करते हैं और बाद में राजा की तरह अमृतसर को अपनी रिवायत समझकर आराम करने के लिए चले जाते हैं। जैसे पुराने राजा-महाराजा हथियार लेकर निकलते थे, ऐसे ही कैप्टन लाठियां उठा लो, यह करदो ललकारे मारकर माहौल खराब कर रहा है।


सुखबीर ने कहा कि पंजाब में इस समय शिअद के प्रति सकारात्मक माहौल है क्योंकि कैप्टन बाजवा को, बाजवा कैप्टन को, जाखड़ को दोनों मिलकर हराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमृतसर के सिर्फ मेहमान है, चुनावों के निकलते ही वह भी अमृतसर से निकल जाएंगे।



सुखबीर ने यह भी कहा कि दूसरी पार्टियों से जो लोग आकर शिअद ज्वाइन कर रहे हैं, उनको पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। दीपइंदर ढिल्लों हो या जैन, उनको पार्टी ने सम्मान नवाजा है। राजा मलविंदर सिंह के बारे में सुखबीर ने कहा कि उन्होंने शिअद को ज्वाइन नहीं किया था, बल्कि वह तो एक मेहमान के तौर पर ही आए थे और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें