फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में बारह लाख की नकदी बरामद

Tue, 15 Apr 2014 09:59 PM IST
अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे चेकिंग अभियान में कोटकपूरा में एक व्यक्ति से 12 लाख की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके तहत स्थानीय रेलवे पुल पर एसडीओ वाटर सप्लाई चंद्र कुमार की अध्यक्षता वाली टीम ने कार में सवार एक व्यक्ति से 12 लाख की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


कार में सवार चिंटू अरोड़ा यह नकदी लेकर लुधियाना से अबोहर जा रहा था। वह नकदी के संबंध में कोई सुबूत पेश नहीं कर पाया। सहायक चुनाव अधिकारी व एसडीएम हरजीत सिंह संधू ने बताया कि मामले में प्रशासन ने नकदी को कब्जे में लेकर मामला आमदन कर विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें