फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को अकालियों से बचाने की जरूरत : मनप्रीत

Wed, 12 Mar 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा से पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब व कांग्रेस के सांझे उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि पूरे पंजाब को अकाली दल के हाथों बरबाद होने से बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बठिंडा अकाली दल की शिकारगाह है। मनप्रीत बुधवार को मानसा में कांग्रेस के पूर्व विधायक शेर सिंह गागोवाल के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मनप्रीत ने बुढलाडा में कांग्रेसी नेताओं से आशीर्वाद लिया और अनाज मंडी में लोगों से भी मिले।


मनप्रीत ने कहा कि बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल का सांसद होना कोई बड़ी बात नहीं है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और स्कूलों की बदतर हालत जैसे पूरे पंजाब के हैं, वैसा ही हाल बठिंडा का है। उन्होंने कहा कि देश के सब एमपी से अधिक ताकत होने के बाद भी हरसिमरत कौर बादल का क्षेत्र कैंसर और जाली पर्चे समेत अत्याचार के शिखर पर है, लेकिन इस के लिए कुछ भी नहीं किया गया।
विज्ञापन



मनप्रीत ने कहा कि अकाली दल के हाथ से पंजाब को फांसी हो चुकी हैै। इसको बचाने के लिए पंजाब के लोगों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सीपीआई द्वारा देश स्तर पर समझौता करने के प्रयास किए गए थे, लेकिन समझौता न होने के बाद भी बठिंडा सीट पर सीपीआई ने उनका साथ देने का विश्वास दिलाया है।



आम आदमी पार्टी के साथ किसी अंदरूनी समझौते की बात को सिरे से नकारते हुए मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि भगवंत मान चाहते थे कि हम अपनी पार्टी को मर्ज करके आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएं लेकिन मैं इस फैसले से सहमत नहीं था कि अपनी पार्टी का वजूद खत्म करूं। इस कारण मान आम आदमी पार्टी में चले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी पीपीपी का वजूद कायम रखकर सहयोग और सत्कार दिया है।



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल राजनीति को कैरियर के तौर पर देखते हैं लेकिन नेता के लिए तो राजनीति सेवा होनी चाहिए। इसलिए उन्होंने कभी भी राजनीति में अपना निजी स्वार्थ नहीं रखा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक शेर सिंह गागोवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगसीर सिंह पप्पू गागोवाल, गुरप्रीत सिंह गागोवाल, सुखदर्शन सिंह खारा और पाला राम परोचा मौजूद थे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें