हरविंदर ने आईलेट्स की पढ़ाई पूरी कर ली थी और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता था। उसने विदेश जाने के लिए तीन बार फाइल लगाई थी, लेकिन तीनों ही बार उसका वीजा रिजेक्ट हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के युवाओं में विदेश जाने की होड़ और उसके बाद मिलने वाली निराशा घातक रूप ले रही है। ऐसा ही एक मामला शनिवार सुबह जाखल-लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव लखमीरवाला के पास सामने आया। जहां 22 वर्षीय युवक ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी इंचार्ज सहायक थानेदार सरबजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी (22) के रूप में हुई है, जो थाना दिड़बा के अंतर्गत आते गांव सूलर का निवासी था।
हरविंदर ने आईलेट्स की पढ़ाई पूरी कर ली थी और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता था। उसने विदेश जाने के लिए तीन बार फाइल लगाई थी, लेकिन तीनों ही बार उसका वीजा रिजेक्ट हो गया।
विज्ञापन
लगातार मिल रही असफलता के कारण वह काफी मानसिक तनाव में था। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 3 बजे हरविंदर ने गांव लखमीरवाला के पास एक अज्ञात ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी। सहायक थानेदार सरबजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता गुरतेज सिंह के बयान के आधार पर बीएसएनएन की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।