कीरतपुर साहिब के नजदीकी गांव भगवाला मुख्य चंडीगढ़ ऊना मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक बुलेट सवार नौजवान ट्रक से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक नौजवान की पहचान मोनू पुरी पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव लोअर झिंजडी के रूप में हुई है। फिलहाल थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।