फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नंगल की बीबीएमबी वर्कशॉप से करोड़ों रुपये का जिंक चोरी, मामला पुलिस तक पहुंचा

Tue, 04 Feb 2025 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनेजमेंट ने जेई व स्टोरकीपर को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। बीबीएमबी की नंगल वर्कशॉप से डिस्पोजल यार्ड को ले जाते लाखों रुपये का सिक्का चोरी हो जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है और इस मामले में एक जेई रैंक के अधिकारी सहित कुछ लोगों को नामजद करते हुए सस्पेंड भी किया जा चुका है। एसडीओ रैंक के अधिकारी को सस्पेंड करने के लिए बीबीएमबी के उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है जिसकी पुष्टि खुद बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने की है।
बीबीएमबी के नंगल वर्कशॉप से 24 ब्लॉक जिंक के डिस्पोजल यार्ड में भेजे गए थे जिसकी कीमत लाखों रुपये थी, वह 24 के 24 ब्लॉक डिस्पोजल यार्ड नहीं पहुंचे। जब इस बारे में जांच हुई और स्टोर कीपर, जेई व एसडीओ से बात की गई और वह इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद इस मामले की गहनता से जांच हुई तो पता चला कि जब जिंक के यह ब्लॉक बीबीएमबी वर्कशॉप से निकाले गए उस समय सीसीटीवी कैमरे खराब थे और वजन करने वाला कंडा भी खराब था। जब जांच शुरू हुई, इस पूरे मामले की कड़ियां जुड़ती चली गई और इस मामले में आरोपियों के नाम भी सामने आते गए।
विज्ञापन

जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु बीबीएमबी के मुख्य अभियंता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा 30 जनवरी को यह मामला उनके ध्यान में लाया गया था कि जो कि जिंक के 24 ब्लॉक नंगल वर्कशॉप से डिस्पोजल यार्ड भेजे गए थे नहीं पहुंचे।
एसडीओ सतिंद्र सिंह, जेई विकास और स्टोर कीपर मनजीत से इस बारे में पूछ गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो उसी समय एक्सईएन मैकेनिकल को इस पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस को देने के आदेश जारी किए गए और मामला अब पुलिस के पास है। उन्होंने कहा कि जेई और स्टोरकीपर उनके दायरे में आते थे तो उन्हें तत्काल सस्पेेंड कर दिया है जबकि एसडीओ को सस्पेंड करने के लिए बीबीएमबी मैनेजमेंट को लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

उधर, जब इस बारे में जानकारी लेने के लिए डीएसपी कुलवीर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी और आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

फोटो-४ एनजीएल०१-नंगल वर्कशॉप की फोटो।
फोटो-४ एनजीएल०२-जानकारी देते बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह।
फोटो-४ एनजीएल०३-जानकारी देते डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें