फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने को रजवाहे में नहाने गया नाबालिग डूबा

Wed, 25 May 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में रजवाहे में डूबा युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए रजवाहे में नहाते हुए एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के की पानी में डूबकर मौत हो गई। शव को दो घंटों की मेहनत के बाद ढूंढने के बाद नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब साढे़ 3 बजे डबवाली रोड पर जोधपुर रोमाणा वाले रजवाहे में कुछ लड़के गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए। 16 वर्षीय कौशल कुमार निवासी संजय नगर को तैरना न आने के चलते उसने खाली बोरी में थर्मोकोल भर कर रजवाहे में छलांग लगा दी। इस दौरान बोरी उसके हाथ से छूट गई। वह पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दो घंटों की मेहनत के बाद शव को रजवाहे से बाहर निकाला। वहीं घटनास्थल पर नगर निगम के मेयर बलवंत राय नाथ भी पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया। संस्था के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


 नगर निगम के मेयर बलवंत राय ने मौके पर पहुंचकर युवक की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होेंने कहा कि बच्चों को उनके परिजन रजवाहे में नहाने जाने के लिए रोंके। वहीं नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी का कहना था कि प्रशासन को ऐसे रजवाहों पर नाकाबंदी करनी चाहिए। अगर कोई बच्चा इस तरह से रजवाहे पर नहाता है, तो उसे समय रहते रोका जा सके। समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति रजवाहे में बच्चों को नहाते देख लेता है तो उसकी नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह बच्चे को रजवाहे मेें नहाने से रोके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें