फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: युवक की निर्मम हत्या, नहर किनारे मिला शव

Sat, 12 Sep 2026 06:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। गांव खानपुर इलाके के पास एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह खानपुर नहर के पास एक सुनसान जगह पर खून से लथपथ मिला। मृतक की पहचान रुल्दु सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि हत्यारों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद तेजधार हथियार से उसके सिर पर कई वार किए गए। थाना डेहलों की पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई काका सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजन के अनुसार, रुल्दु सिंह शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगली सुबह नहर के पास उसका क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस को संदेह है कि हत्यारों ने युवक को एकांत जगह पर घेरकर वारदात को अंजाम दिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें