फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: खन्ना में खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन-4 शुरू

Sat, 12 Sep 2026 05:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। खन्ना में खेडां वतन पंजाब दीयां-2026 के सीजन-4 की शुरुआत शनिवार को नरेश चंद्र स्टेडियम से हुई। खन्ना में 12 से 14 सितंबर तक ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने 5 सितंबर को बठिंडा में इन खेलों का उद्घाटन किया था।
कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि इन खेलों का समापन समारोह 29 नवंबर को पटियाला में होगा। पंजाब सरकार का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करना है। इसका लक्ष्य युवाओं को प्रतिभा निखारने और नशे से दूर रखने का मंच देना है। सरकार गांव स्तर से खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अवसर देना चाहती है। एसडीएम खन्ना स्वाति टिवाणा ने बताया कि खन्ना में आठ खेलों के मुकाबले होंगे। इनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी नेशनल, कबड्डी सर्कल, खो-खो, मैन टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल स्मैशिंग और वॉलीबॉल शूटिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि प्रतियोगिताओं में अंडर-14 से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेडां वतन पंजाब दीयां की शुरुआत 2022 में हुई थी, जिसमें पिछले सीजनों में करीब पांच लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बार सरकार ने 10 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। विजेता खिलाड़ियों को 12 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि और ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। पंजाब में 3100 मॉडल प्ले ग्राउंड बनाए जा रहे हैं जिनमें से 1000 लोगों को समर्पित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें