फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध: यूथ अकाली दल का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल का लंगर लगाया, मुफ्त बांटा 513 लीटर तेल

Thu, 09 Jul 2020 07:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में यूथ अकाली दल का प्रदर्शन।
विज्ञापन

देश में बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर हर कोई अपना विरोध जता रहा है लेकिन गुरुवार को यूथ अकाली दल लुधियाना ने कुछ अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। यूथ नेताओं ने जगरांवा पुल के पास पेट्रोल पंप पर जाकर लंगर का आयोजन किया। पेट्रोल पंप पर आने वाले लोगों को पेट्रोल और डीजल मुफ्त में दिया। इस अनोखे प्रदर्शन की हर कोई प्रशंसा कर रहा है, क्योंकि ना तो सड़क जाम की और न ही नारेबाजी हुई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सत्ताधारियों को छोड़कर सभी दल सड़कों पर विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को यूथ अकाली दल जिला प्रधान गुरदीप सिंह गोशा की अगुवाई में विरोध जताया गया। इस मौके पर न तो किसी ने प्रदर्शन किया और न ही किसी जगह रास्ता रोका।

यूथ नेता ने पेट्रोल पंप पर जाकर वहां पर लंगर संबंधी बोर्ड लगाया। यहां पर आने वाले गरीब लोगों को पेट्रोल और डीजल मुफ्त दिया गया। ऑटो चालक से लेकर दोपहिया वाहन चालकों ने इसका फायदा लिया, वहीं सरकार से तेल की कीमतों को कम करने की गुहार लगाई। यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा ने बताया कि सुबह 11 बजे से शुरू लंगर में दोपहर तक 513 लीटर पेट्रोल और डीजल बांटा गया।
विज्ञापन


उनकी केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मांग है कि तेल की कीमतों को कम किया जाए। पंजाब हमेशा दान के लिए जाना जाता है तो पंजाब सरकार से ज्यादा उम्मीद है कि वह तेल की कीमतों पर अपने टैक्स कम कर लोगों को राहत दे। हालांकि इस प्रदर्शन का आयोजन पहले बुधवार को किया जाना था लेकिन बरसात के चलते इसे टाल दिया गया। इस मौके पर साउथ यूथ प्रधान गगनदीप सिंह, व्यापार मंडल बिट्टू गुंबर, बब्बू पधेर, ऑटो यूनियन प्रधान गगनदीप सिंह गगन, कुलदीप सिंह ढिल्लों सहित कई यूथ नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें