फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर की युवती की टोरंटो में हत्या: शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, इनकार करने पर मारी गोली

Mon, 27 Jul 2026 09:30 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा

सार

नवनीत कौर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थीं। आरोपी शरनजीत सिंह लंबे समय से नवनीत को परेशान कर रहा था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के टोरंटो शहर में अमृतसर निवासी 26 वर्षीय नवनीत कौर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 24 जुलाई को हुई, जिसके कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी शरनजीत सिंह (37) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नवनीत को परेशान कर रहा था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, इसके बावजूद वह लगातार युवती का पीछा करता था और विवाह के लिए दबाव डाल रहा था।

टोरंटो पुलिस के अनुसार, हंबरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड क्षेत्र में नवनीत कौर और शरनजीत सिंह के बीच बातचीत हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकालकर नवनीत पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल नवनीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला था। पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाकर शरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे शनिवार को ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया।  नवनीत कौर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थीं। परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें