फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और युवती ने फंदा लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
परसराम नगर एवं सुच्चा सिंह नगर में युवक और युवती ने बुधवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती की पहचान सोनिका (22) और युवक की पहचान गुरविंदर सिंह (30) के तौर पर हुई है। थाना थर्मल एवं केनाल पुलिस ने दोनों खुदकुशी मामलें की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

परसराम नगर निवासी सोनिका बच्चों को अपने घर में ही ट्यूशन पढ़ाती थी। उका शव पंखे से लटकता हुए बुधवार सुबह कमरे में मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची थाना केनाल पुलिस ने युवती के शव को फंदे उतारकर सहारा जनसेवा सदस्यों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह युवक गुरविंदर सिंह का शव उसके घर सुच्चा सिंह नगर में पंखे से लटकता हुआ मिला। थाना थर्मल पुलिस ने शव को फंदे उतरवाकर सहारा जनसेवा के सदस्यों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया।
थाना केनाल के इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह ने बताया कि पुलिस युवती के खुदकुशी करने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने युवती के पिता राम लाल के बयान पर 174 की कार्रवाई कर दी है। थाना थर्मल पुलिस के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस युवक के खुदकुशी करने की कारण की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक युवक के भाई बलविंदर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें