कंफेडरेशन फॉर चैलेंज्ड की ओर से रविवार को गर्ल्स स्कूल में विश्व अंगहीन दिवस मनाया गया। इसकी अगुवाई सतीश गोयल ने की।
इसमें मुख्य मेहमान वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की पत्नी गगनदीप कौर ढींढसा, महिला अकाली दल की जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, समाज सेविका कांता पप्पा और कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष गीता शर्मा थीं।
कार्यक्रम के दौरान अंगहीन छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने दोस्ती पर आधारित कोरियोग्राफी से सभी का मनोरंजन किया।
मंच पर बच्चों ने सोलो डांस और ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान अंगहीनों ने मांग की कि शारीरिक रूप से चालीस फीसदी से अधिक अंगहीनों को मुफ्त बस सुविधा, नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण और अन्य फीस में छूट दी जाए।
उन्होंने संस्था को कार्यालय बनाने के लिए जमीन की मांग की। कार्यक्रम में ढींढसा ने कहा कि अंगहीनों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने संस्था को एक लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। इस दौरान तीन अंगहीनों को ट्राई साइकिल दी गई। कार्यक्रम के अंत में संस्था ने सभी मेहमानों को सम्मानित किया। इस मौके पर अंगहीनों के कई तरह के प्रमाण पत्र के फार्म भी भरे गए।