फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मानसिक रोगी युवक को हवाले किया परिजन के

Sun, 01 Dec 2013 10:30 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों ने वार्ड नंबर 16 की बालवाड़ी गली के रहने वाले एक मानसिक रोगी 16 वर्षीय लापता युवक को ढूंढकर परिजनों के हवाले किया। यह युवक चार दिन पहले लापता हो गया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सचिन कुमार पुत्र रविंदर सिंह मानसिक रुप से परेशान होने के कारण चार दिन पहले घर पर बिना किसी को कुछ बताए बाहर चला गया था।

परिजनों ने उसको काफी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और शहर में इश्तहार लगवाए।

डेरा प्रेमी स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि सचिन गलती से गिद्दड़बाहा के स्टेडियम की ओर चला गया था। जहां लेबर वालों ने उसे काम पर लगा लिया और तीन दिन तक स्टेडियम से बाहर नहीं आने दिया।
विज्ञापन


शनिवार रात उसके साथ कुछ डेरा प्रेमी जगदेव सिंह और ओम प्रकाश स्टेडियम गए और उन्होंने लापता युवक के इश्तहार में उसकी फोटो देखकर उसे पहचाना।

डेरा प्रेमियों ने युवक को स्टेडियम से बाहर निकाल कर उसे रविवार को परिजन के हवाले किया। परिजन ने डेरा प्रेमियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें