फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और बेटे के पास सो रही महिला की तेजधार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सीड़ा स्थित पूर्व सरपंच के क्वाटरों में रहने वाली महिला की शुक्रवार की रात तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या उस समय की गई जब महिला के पास उसका पति और बेटा सो रहे थे। हैरानी की बात यह है कि कमरे में आने जाने के लिए एक ही रास्ता है और बाप-बेटे को पता ही नहीं चला कि हत्या किसने की। थाना मेहरबान पुलिस ने ृमृतका सावित्री देवी उर्फ गंगी मुंडिया (50) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने सावित्री देवी के पति ईमेल मुंडा की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों बाप बेटे को शक के दायरे में लेकर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रुप से झारखंड के पश्चिमी सिंह बूम स्थित तहसील रोगेश की रहने वाली सावित्री देवी करीब दो महीने पहले पति ईमेल और बेटे दुखिया के साथ रह रही थी। शुक्रवार की देर रात को तीनों ने मिलकर शराब पी थी। शराब पीने के बाद तीनों जमीन पर ही चटाई बिछा कर सो गए। इसी दौरान देर रात को कमरे में कोई आया और उसने तेजधार हथियार से सावित्री की हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्यारा कब कमरे में घुसा और वारदात को अंजाम दे फरार भी हो गया, लेकिन पास में सो रहे दोनों बाप बेटे को कुछ पता नहीं चल पाया, जबकि दोनों सावित्री के पास ही सो रहे थे।
देर रात जब ईमेल की नींद खुली तो पत्नी को खून से लथपथ देख उसने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी पूर्वी दविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आसपास फैक्ट्रियों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है ताकि कोई सुराग मिल सके। पति और बेटे का वारदात में हाथ होने की बात पर एसीपी ने कहा कि पुलिस दोनों को शक के दायरे में लेकर जांच कर रही है। जल्द ही इस पूरे मामले से पर्दा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें