फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी पर मामला दर्ज करने के बजाय पीड़िता के भाई पर दर्ज कर दिया परचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर लुधियाना महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार गंभीर हैं, लेकिन उनके विभाग के पुलिस मुलाजिम महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बचाने में जुटे हैं। ऐसा ही मामला वीरवार को प्रकाश में आया, जब एक युवती ने अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करने की जगह पीड़िता के भाई व भाई के दोस्त पर आरोपी युवक से मारपीट का मामला दर्ज कर दिया। इस बात से भड़के लोगों ने वीरवार को डिवीजन नंबर सात के आगे धरना दिया। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए रात को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक एक कांग्रेस विधायक का नजदीकी है, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर निवासी एक युवती को काफी समय से सरपंच कालोनी निवासी हिमांशु वर्मा छेड़ रहा था। 12 दिसंबर को भी आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया और उसे पीसीआर के हवाले कर दिया। पीसीआर ने आरोपी युवक को थाना पुलिस के हवाले कर दिया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। बल्कि पीड़िता के भाई व भाई के दोस्त पर आरोपी हिमांशु वर्मा से मारपीट करने का मामला दर्ज डाला। पीड़ित परिवार का कहना था कि जब पीसीआर टीम आरोपी को पकड़ कर थाने लेकर गई है, तो उनके बेटे और उसके दोस्त ने उसे अगवा कर कैसे मारा। इसी बात को लेकर वीरवार मोहल्ला निवासियों ने डिवीजन नंबर सात के आगे धरना दिया। आखिरकार पुलिस ने देर शाम को आरोपी हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें