फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident: बरनाला-लुधियाना हाईवे पर दो गाड़ियों में भीषण टक्कर, महिला चला रही थी कार, हुई मौत

Mon, 23 Jun 2025 10:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला

सार

दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसा सोमवार को हुआ। सड़क हादसे में चार अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। 
विज्ञापन
दो कारों में हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला-लुधियाना हाईवे पर गांव वजीदके के पास दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लुधियाना से बरनाला की ओर जा रही डिजायर कार की चालक गुरलीन कौर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर, बरनाला की ओर से आ रही एंडेवर कार में सवार चार लोग घायल हुए, जिन्हें बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


दो कारों में हुई जोरदार टक्कर

पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिजायर कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एंडेवर कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया।  

पुलिस कर रही जांच 

हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम के इंचार्ज एएसआई करम सिंह और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। घायल गुरलीन कौर को तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एंडेवर कार में सवार चारों घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल की डॉ. ज्योति कौशल ने बताया कि घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका उपचार जारी है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फौजी निकला गद्दार: जम्मू में पोस्टिंग... ISI को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, आरोपी ने बताया क्यों किया ऐसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें