फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की

Sun, 28 Jun 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के संबंधों से परेशान चल रहे सलेम टाबरी के इलाके अशोक नगर के तरसेम सिंह (28) ने अपनी पत्नी बलविंदर कौर (42) की हत्या कर दी और खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


दोनों एक ही कमरे में लटकते मिले। घटना का पता उस समय चला जब तरसेम और बलविंदर का बेटा घर खाना खाने आया।

सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उन्होंने जीतू नाम के एक युवक को अपनी मौत का कारण बताया है।


पुलिस ने जांच के बाद जीतू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस जीतू की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।


थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर मनिंदर बेदी ने कहा कि बलविंदर कौर की शादी पहले तरसेम के भाई स्वर्ण सिंह के साथ हुई थी। स्वर्ण सिंह शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन


करीब छह साल पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद बलविंदर और तरसेम ने शादी कर ली और दोनों सलेम टाबरी अशोक नगर में रहने लगे। तरसेम एक फैक्टरी में ड्राइवर था।

बलविंदर के जीतू नाम के एक युवक के साथ संबंध थे। इस बारे में तरसेम सिंह को पता चल गया था। करीब एक साल से दोनों के बीच इसी बात को लेकर क्लेश रहता था।

रविवार दोपहर दोनों घर में थे तो तरसेम ने पहले बलविंदर की हत्या कर उसका शव लटका दिया और फिर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इंस्पेक्टर मनिंदर बेदी ने कहा कि दोपहर को बलविंदर का बेटा हरदीप सिंह घर खाना खाने आया तो अंदर दरवाजा बंद था। उसने किसी तरह पड़ोसियों को बुला कर दरवाजा खुलवाया तो अंदर दोनों का शव लटक रहा था।


मनिंदर बेदी ने कहा कि बलविंदर के घुटने बेड के साथ टच कर रहे थे, जबकि तरसेम का शव पूरी तरह से लटक रहा था। आशंका है कि तरसेम ने पहले बलविंदर की हत्या कर उसका शव लटका दिया और बाद में खुद आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि आरोपी जीतू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें