फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब पर अधिकार के लिए फायरिंग

Sat, 27 Jun 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना डेहलों के इलाके में गुरुद्वारा साहिब पर अधिकार पाने के मकसद से निहंग सिंहों के दो ग्रुपों में विवाद हो गया। इसी बीच एक निहंग ने गोली चला दी।
विज्ञापन


हालांकि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने निहंगों के दोनों गुटों में शामिल करीब 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वारदात आलमगीर साहिब के पास गुरुद्वारा फ्लाई साहिब परिसर में हुआ। पुलिस के अनुसार बाबा मलकीत सिंह के निहंग सिंह ग्रुप के सदस्य ने हवा में गोलियां चलाईं। जबकि बाबा सुखदेव सिंह गु्रप के सदस्यों ने पारंपरिक हथियारों से मुकाबला किया।
विज्ञापन


थाना डेहलों के जांच अधिकारी सोमनाथ ने कहा कि निहंगों के ग्रुपों में छह माह से गुरुद्वारा साहिब पर अधिकार को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को धार्मिक समारोह के बाद एक ग्रुप ने गुरुद्वारा साहिब की गोलक पर कब्जा जमाना चाहा, इसी पर विवाद हो गया।

पुलिस ने बाबा सुखदेव सिंह और बाबा मलकीत सिंह समेत कुल 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पिस्तौल और अन्य हथियार भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें