फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम भी बदल रहा मिजाज

Wed, 06 Nov 2013 07:16 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को मौसम के बदले मिजाज ने ठंड में इजाफा कर दिया। इसके चलते लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं। सुबह से ही छाई हल्की धुंध के कारण दिन भर मौसम ठंडा रहा।
विज्ञापन


लोग दिन भर सूर्य देवता के दर्शनों को तरस गए। वहीं बाजार में भी आज कुछ लोग गर्म स्वैटर, जैकेट पहनकर निकलते नजर आए।

सुबह की शुरुआत ही हल्की धुंध से हुई और करीब सात बजे के आस-पास ही आसमान पर घटाएं सी छाई रहीं तो दूसरी तरफ लोग दिन में ही वाहन पर लाइट जलाकर चलते नजर आए।

कुछ देर मौसम तो साफ हुआ, लेकिन कोहरा पड़ता रहा। बाद दोपहर करीब तीन बजे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो रात हो गई हो। आम लोग घरों में दुबके रहे तो व्यापारिक संस्थानों में भी लोग ठंड महसूस करते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें