फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी शराब ने ले ली दो की जान

Wed, 06 Nov 2013 07:10 PM IST
अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कर्मगढ़ औतावाली के दो मजदूरों की घर में रखी पुरानी शराब पीने से मौत हो गई। दोनों ने इकट्ठे घर में शराब पी थी। इसके बाद दोनों के दर्द हुआ।
विज्ञापन


दोनों को मानसा के सिविल अस्पताल में लाया गया। इस दौरान एक की रास्ते में जबकि दूसरे ने अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार की शाम गांव कर्मगढ़ औतांवाली के दो मजदूर नायब सिंह (33) व मीना सिंह (39) मानसा से एक पेशी भुगतने के बाद रात के समय उनके घर में पड़ी पुरानी शराब पी ली।

शराब पीने के साथ दोनों के एक दम दर्द उठा। दोनों को रात के समय मानसा के अस्पताल में लाया गया। इस बीच मीना सिंह ने अस्पताल पहुंचते ही रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि नायब सिंह ने सुबह के समय अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मानसा के सिविल अस्पताल में दोनों के पोस्टमार्टम के बाद लाशें वारिसों के हवाले कर दी र्गइं। पुलिस चौकी रमदित्तेवाला के इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि शराब पीने से मजदूरों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें