फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी की बैठक में परोसी एक्सपायर पानी की बोतलें

Wed, 29 Jun 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
पानी की बोतल।
विज्ञापन
बुधवार को डीसी बरनाला की बैठक में एक्सपायर पीने के पानी की बोतलें परोस दी गईं। इसके बाद मीटिंग में हंगामा मच गया। 
विज्ञापन


डीसी बरनाला भूपिंदर सिंह राय आईएएस ने बुधवार को सरकार की प्राप्तियों का बखान करने के लिए मिलावटी वस्तुओं पर कड़ा नोटिस लेने के लिए व क्षेत्र की तरक्की के लिए सुझाव प्राप्त करने के लिए जिलास्तरीय प्रेसवार्ता का प्रबंध किया। 

डीसी ने बैठक में सरकार की प्राप्तियों का खूब बखान किया। उन्होंने दावा किया कि बरनाला व बरनाला के अंदर जितने भी बडे़ प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं उन्हें चार माह में पूरा किया जाएगा। सरकारी कॉलेज, धनौला रोड पर अंडरब्रिज, खेल स्टेडियम, सड़कों के नवनिर्माण के काम चार माह में पूरे कर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


डीसी ने जैसे ही खाने-पीने वाली मिलावटी वस्तुएं परोसने वालों पर भी नकेल कसने की बात कही एक मीडिया कर्मी ने कहा कि उनके पीने के लिए जो पानी की बोतलें परोसी गईं हैं उनकी डेट एक्सपायर हो चुकी है। इसके बाद डीसी बैठक में हंगामा मच गया।
विज्ञापन


डीसी ने इस बात को छुपाने के लिए सरकार का गुणगान जारी रखा लेकिन बात गंभीर होने के कारण बैठक में शोर बढ़ता गया। मीडिया कर्मियों के पूछने पर डीसी भूपिंदर सिंह राय ने कहा कि उनकी बैठक में यह पानी की बोतलें परोसने संबंधी कर्मचारी को सस्पेंड किया जाएगा। जिस कैंटीन से यह बोतलें आई हैं उस कैंटीन के मालिक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें