फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख संगतों ने डीसी दफ्तर के सामने दिया रोष धरना 

Tue, 28 Jun 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले के भगता भाईका में दो विभिन्न जगहों पर हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र गुरबाणी की बेअदबी के रोष में मंगलवार को सिख संगतों ने डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना लगाया। इसमें संगतों की ओर से गुरबाणी की बेअदबी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन


संगतों कहा कि सरकार अपनी बनती जिम्मेवारी नहीं निभा पा रही, इस वजह से गुरबाणी की बेअदबी करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि भगता भाई में 21 व फिर 25 जून को हुई सरेआम गुरबाणी की बेअदबी और मालेरकोटला में हुई पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी के पीछे सीधे तौर पर सरकार का हाथ है। 

उन्होंने मांग की है कि अब तक संगतों की ओर से सरकार को बहुत मांग पत्र दिए जा चुके हैं और धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं, लेकिन  कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। संगतों ने मांग की है कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो इससे ज्यादा तेज संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने सरकार को 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें