फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, वोटरों की खामोशी से घबराए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। नगर काउंसिल चुनाव के लिए मतदान रविवार को होगा। मतदाताओं की खामोशी से सभी सियासी दलों के प्रत्याशी घबरा रहे हैं। अंतिम क्षण तक वोटर अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं और ऐसे में प्रत्याशी अपनी स्थिीि का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं।
शहरी वोटर अपना मतदान गोपनीय ढंग से करने को तरजीह देते हैं। वोटरों के इसी लहजे ने हरेक दल के प्रत्याशियों को असमंजस में डाल रखा है। वोटरों की चुप्पी को सत्ताधारी कांग्रेस अपने पक्ष में देख रही है। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दामन बाजवा ने दावा करते हुए कहा कि वोटर शांतिपूर्वक कांग्रेस के पक्ष में वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के नेता व विधायक अमन अरोड़ा का मानना है कि यदि निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव हुए तो यह एंटी इनकंबेंसी फैक्टर साबित होगा। उन्होंने चुनाव में धक्केशाही होने की आशंका जताई है। अकाली दल और भाजपा भी वोटरों की चुप्पी को सरकार विरोधी मान रही है। धक्केशाही का अंदेशा जताते हुए नतीजे किसी भी पक्ष में होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें