बठिंडा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह जीदा ने शनिवार को आरोप लगाया कि शहर में नई बनी मतदाता सूची संदेह के घेरे में है। पत्रकार वार्ता के दौरान जीदा ने आरोप लगाया कि शहर के वार्ड नंबर 5 में साढे़ सात सौ के करीब ऐसे नए मतदाता बनाए गए हैं, जिनका पूरा नाम पता सूची में नहीं लिखा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार निगम चुनाव को निष्पक्ष तरीके से नहीं करवाना चाहती। उन्होंने कहा कि इस बारे में जिला प्रशासन को अपना स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी मतदाता क्लर्क की गलती से बनी है या फिर उन्होंने सरकार के दबाव में बनाए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि रविवार को हर व्यक्ति की पूरी तरह जांच करने के बाद ही उसे वोट डालने दिया जाए।