फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों से सड़क टूटने का वीडियो फर्जी : मंत्री हरभजन

Sun, 23 Aug 2026 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने रविवार को जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए सड़क को हाथों से टूटते दिखाने वाले वीडियो को फर्जी बताया। मंत्री ने कहा कि विरोधी दल सरकार के खिलाफ गुमराह करने वाला प्रचार कर रहे हैं।
मंत्री ने माईसरखाना से तित्तरसर साहिब और कोटभारा से रामगढ़ भूंदड़ तक बनी सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 45 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण चल रहा है। कोटभारा से रामगढ़ भूंदड़ तक बनी नई सड़क की जांच की गई। गुणवत्ता नियंत्रण केंद्र पटियाला की टीम ने सड़क का नमूना लिया। प्रारंभिक जांच में सड़क निर्धारित मानकों के अनुसार पाई गई। ईटीओ ने कहा कि यदि गुणवत्ता में कमी मिली तो ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बठिंडा की सड़क वीडियो को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने सांसद हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम मजीठिया को मौके पर आने की चुनौती दी। यह चुनौती सड़क की जांच के दौरान मौजूद रहने के लिए थी। उन्होंने दावा किया कि रविवार के निरीक्षण के दौरान दोनों में से कोई भी मौके पर नहीं था। ईटीओ ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसलिए इस तरह का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के लोग ऐसे प्रचार के झांसे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें