संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। रेलवे स्टेशन चौकीमान कोठे खजूरा सेम पुल के पास फिरोजपुर से लुधियाना जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
रेलवे पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की तलाशी में कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। मौके से भी पुलिस को पहचान संबंधी कोई सुराग नहीं मिला। पहचान न होने के कारण शव को 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। निर्धारित अवधि में पहचान न होने पर नियमानुसार कागजी कार्रवाई के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।