फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में बैठक रद्द होने पर भड़के बेरोजगार अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। रोजगार की मांग को लेकर पक्का मोर्चा पर बैठे बेरोजगार अध्यापकों ने 24 फरवरी को होने वाली बैठक के न होने पर रोष प्रकट किया। अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री की कोठी के गेट पर ताला जड़कर शिक्षा व सेहत मंत्री का पुतला गेट पर ही फूंक दिया और जमकर नारेबाजी की। बता दें कि 24 फरवरी को मुख्य सचिव सहित शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, सेहत मंत्री और सेहत सचिव के साथ बेरोजगार अध्यापकों की बैठक होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

नेता सुखविंदर सिंह ढिल्लवां ने कहा कि करीब दो माह से पक्का मोर्चा लगाकर रोजगार मांगते बेरोजगारों की कोई सुध नहीं ले रहा है। हर बार बैठक करने का भरोसा दिया जाता है, लेकिन यह भरोसा हमेशा झूठा साबित होता है। आज होने वाली बैठक से अध्यापकों को काफी उम्मीद थी। इसे मुल्तवी कर उन्होंने भरोसा तोड़ दिया है। इस मौके पर कृष्ण सिंह नाभा, जगसीर सिंह घुमाण, हरजिंदर सिंह झुनीर और सुखदेव सिंह जलालाबाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें