फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार मोर्चा ने दो घंटे जाम किया संगरूर-लुधियाना मार्ग

विज्ञापन
संगरूर-लुधियाना मार्ग पर जाम लगाकर बैठे बेरोजगार साझा मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
संगरूर। रोजगार की मांग को लेकर 31 दिसंबर से संगरूर में शिक्षा मंत्री की कोठी के सामने पक्का मोर्चा लगाए बैठे बेरोजगार साझा मोर्चा ने रविवार को रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद संगरूर-लुधियाना मार्ग पर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक जाम लगाकर यातायात बाधित रखा। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार व शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करते मोर्चा के प्रदेश नेता सुखविंदर सिंह ढिल्लवां ने कहा कि बेरोजगार पिछले चार साल से रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और एक महीने से शिक्षा मंत्री की कोठी के सामने पक्का मोर्चा लगाए बैठे हैं। सरकार और शिक्षा मंत्री घर-घर रोजगार देने का वाद पूरा करने से भाग रहे हैं। मोर्चा ने तहसीलदारों को मांग पत्र, गांवों में अर्थी फूंक प्रदर्शन, गांव में नारे लिखने तथा मोर्चे के लिए फंड इक्ट्ठा करने की मुहिम चलाने का एलान किया। इस दौरान कई छात्र व अन्य संगठनों ने भी साझा मोर्चा का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में शामिल हुए।
इसके बाद जिला प्रशासन ने बेरोजगार साझा मोर्चा को 24 फरवरी को मांगों संबंधी पैनल बैठक करवाना का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि यदि पैनल बैठक में उनकी मांगों का हल न किया तो वह 28 फरवरी को दोबारा रोष प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जगसीर सिंह घुमाण, कृष्ण सिंह नाभा, हरजिंदर सिंह झुनीर, सुखदेव सिंह जलालाबाद, पंजाब स्टूडेंट एसोसिएशन के नेता कुलविंदर सिंह नदामपुर, सुरजीत सिंह भट्ठल, खुशबीर मट्टू, मक्खन बीर, मजदूर मुक्ति मोर्चा के भगवंत सिंह समाओ, गोबिंद छाजली, डीटीएफ के जसवीर सिंह, सतनाम उभावाल, राजिंदर सिंह मूलोवाल, जवराज सिंह, गुरप्रीत खन्ना, गुरदीप सिंह, स्वर्णजीत सिंह, ईटीटी यूनियन के अमरजीत सिंह, तेजिंदर सिंह बठिंडा, सुखचैन सिंह, प्रो. अजैब सिंह टिवाणा, नवकिरन पत्ती, सुखवीर दुगाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें