फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कासो अभियान के तहत 12 स्थानों पर छापे, तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने शनिवार को जिले में विशेष कासो अभियान चलाया। यह अभियान एसएसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के संवेदनशील और संदिग्ध इलाकों में एक साथ चलाया गया। एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के स्पष्ट निर्देश हैं कि पंजाब से नशे की जड़ को पूरी तरह समाप्त किया जाए जबकि डीजीपी गौरव यादव स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस सर्च ऑपरेशन में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के 12 हॉटस्पॉट और संवेदनशील क्षेत्रों में एक साथ छापे मारे गए। अभियान के दौरान पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 60 नशीली गोलियां भी बरामद की गईं। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे नशे और अपराध से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस मौके पर डीएसपी कुलबीर सिंह, एसएचओ राजवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें