फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बरनाला में फूफा ने भतीजी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला में फूफा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बरनाला के एक गांव में पीड़िता अपने फूफा के घर छुट्टियां बिताने गई थी, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की को बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिये बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी मिली। सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की की उम्र 12 साल से कम है। आरोपी पीड़ित लड़की को सुनसान जगह पर ले गया, जहां एक किसान काला सिंह ने उसे देख लिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों की मेडिकल जांच करवा ली गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार प्रवासी है, जो 30 सालों से पंजाब में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें