फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, कई वाहन रोके गए

विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर समरोली के पास तवी में बह गया राजमार्ग का एक हिस्सा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह लगभग 11:30 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। हाईवे पर पड़ते थर्ड, बलि नाला, शारदा माता मंदिर, तोलड़ी नाले के पास पहाड़ों से पत्थर और मलबा आ गया। समरोली के पास स्थित दवाल पुल के नजदीक एक लेन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सुबह करीब 11.30 बजे पत्थर व मलबा आने से हाईवे को ट्रैफिक पुलिस ने श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को जखैनी नाके से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे श्रीनगर, किश्तवाड़, डोडा, रामबन व बनिहाल जाने वाले तकरीबन 50 ट्रकों को उधमपुर में विभिन्न जगहों पर रोक दिया गया। लगभग 20 यात्री वाहनों को जखैनी के पास रोका गया। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई यात्री वाहनाें को जम्मू की ओर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला रामबन में पड़ते कई स्थानों पर पस्सी आने से हाईवे वहां पर भी बंद है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से श्रीनगर की ओर जाने वाले ट्रकों को मांड, संगूर, टिकरी आदि जगहों पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन

कोट..
सुबह से तेज बारिश जारी होने से जखैनी चौक से थर्ड, समरोली, तोलड़ी नाला, सहित अन्य कई सड़कों पर पत्थर व मलबा आ गया है। समरोली के पास एक लेन क्षतिग्रस्त होने के चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। कई यात्री वाहनों को वापस जम्मू रवाना किया गया है। श्रीनगर की ओर जाने वाले ट्रकों को हाईवे पर विभिन्न जगहों पर रोका गया है।
- जितेंद्र सिंह, डीएसपी, ट्रैफिक विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें