उधमपुर। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक प्रमुख कार्यक्रम मिशन युवा के अंतर्गत लाभार्थियों को शनिवार को स्वीकृति पत्र सौंपे।
मिशन युवा युवाओं को उद्यमी बनने और अपने विचारों को सफल व्यवसायों में बदलने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में रोजगार के अवसर पैदा करना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर एडीडीसी ने कहा कि बैंक युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके इस कार्यक्रम को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
न्होंने लाभार्थियों को इस योजना का पूरा लाभ उठाने और दूसरों को भी इस पहल में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी। यह कार्यक्रम उधमपुर में उद्यमिता को बढ़ावा देने और जिले के समग्र विकास में योगदान देगा। संवाद