फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जेल से पेशी पर लाया हवालाती मुलाजिम को गच्चा देकर फरार

Sat, 20 Sep 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पाॅक्सो एक्ट के तहत जेल से पुलिस की टीम लाई थी पेश करने
विज्ञापन

पैर पर पट्टी बांध आया था आरोपी, लंगड़ाकर चल रहा था, मौका देखते हो गया फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पाॅक्सो एक्ट के मामले में पिछले काफी समय से बंद हवालाती को जब पुलिस की टीम शनिवार को अदालत में पेश करने के लिए लाई तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
आरोपी जेल से पैर पर पट्टी बांध कर आया था और लंगड़ाकर चल रहा था। पुलिस मुलाजिम भी उसकी चाल को देख कर बेफिक्र होकर चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखा और पुलिस मुलाजिम को गच्चा देकर फरार हो गया। जब तक पुलिस मुलाजिम कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गया था। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन पांच और चौकी कोर्ट कांप्लेक्स की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर के तरनतारन एरिया के मूल निवासी बलविंदर सिंह बिंदू के खिलाफ दो अलग-अलग पाॅक्सो एक्ट के तहत कमिश्नरेट के थानों में मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने उसे काबू कर जेल भेज दिया था। शनिवार को उसकी उक्त मामले में ही पेशी थी। पुलिस मुलाजिम उसे जेल से लाए तो उसके पांव पर पट्टी बंधी हुई थी और आरोपी थोड़ा लंगड़ाकर चल रहा था। उसके साथ उसे पेशी पर ले जाने वाला मुलाजिम भी धीरे-धीरे चलने लगा। आरोपी एकदम से मुलाजिम को गच्चा देकर फरार हो गया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया। अब पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें