फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दो युवकों ने हाईवे पर फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sun, 21 Sep 2025 11:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। दो युवकों ने लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में शराब का पैग पकड़े नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक अपने साथी को गोली चलाने का तरीका सिखा रहा है। इसी दौरान करीब तीन फायर किए गए। घटना लुधियाना के शिवपुरी चौक के पास की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और लोकेशन ट्रेस कर मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि युवकों ने पहले चौक पर हंगामा किया और फिर हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान हरजाप सिंह और मोहित खन्ना के रूप में हुई है। थाना दरेसी पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। थाना दरेसी के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी के घर का पता मिल चुका है। जल्द ही दोनों को काबू कर लिया जाएगा। सएचओ ने कहा कि घटना स्थल पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। जांच के लिए सेफ सिटी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। वायरल वीडियो में दो अलग-अलग क्लिप जोड़े गए हैं जिसे तकनीकी विशेषज्ञ जांचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें