फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नशे की ओवरडोज से दो युवकों की मौत

Wed, 17 Jul 2024 05:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। भवानीगढ़ शहर में नशे की ओवरडोज से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव एक घर के कमरे में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों के परिजनों से बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक भवानीगढ़ के रामपुरा रोड पर स्थित एक मकान में दो युवकों रणजीत सिंह (27) और बनी सिंह (25) के शव रहस्यमय परिस्थितियों में पड़े मिले, जिनमें से एक ने हाथ में सिरिंज पकड़ रखी थी। इससे स्पष्ट है कि दोनों युवकों की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। मौके पर मौजूद बनी के परिजनों ने बताया कि यह उनके रिश्तेदार रणजीत सिंह का घर है और वह यहां अकेले रहते हैं। उन्होंने बताया कि रणजीत सिंह अपने माता-पिता और भाई की मौत के बाद घर पर अकेले रहता था जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान भी था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बनी इसी वजह से यहां आकर रात में उसके पास सोता था, लेकिन शुक्रवार सुबह जब उनका लड़का घर नहीं लौटा और उन्होंने उसे फोन किया। फोन भी बंद आ रहा था, तो वे उसे ढूंढते हुए रणजीत सिंह के घर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे बंद थे। उन्होंने एक कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर बिस्तर पर दोनों के शव पड़े मिले। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


फोटो : 17 एसजीआरपी02 : रणजीत सिंह और बनी (फाइल)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें