फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से अफीम की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार कर 450 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों की पहचान प्रताप सिंह वाला के अयाली स्टेट निवासी भवानी सिंह और रायकोट जोहला रोड के दशमेश नगर इलाके में रहने वाले मनी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी को देख आरोपी घबरा गए और पीछे मुड़ने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अफीम की खेप बरामद हुई। सुखविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी राजस्थान के अलग-अलग शहरों से नशे की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनी के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। वह जेल जाने के कुछ समय बाद ही जमानत पर बाहर आ गया था। बाहर आने के बाद दोनों का संपर्क हुआ और दोनों नशा तस्करी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें