फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में किसान गुरजंट सिंह का अंतिम संस्कार, किसानों ने लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। कृषि कानूनों के विरोध में टीकरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में पिछले दिनों गांव चीमा मंडी के किसान गुरजंट सिंह (60) की मौत हो गई थी। उनका शव वीरवार को चीमामंडी पहुंचा। इंकलाबी जयकारों की गूंज के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि भेंट की। किसान यूनियन के नेता भगत सिंह शाहपुरकलां ने कहा कि आंदोलन में शहीद किसानों की कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएंगी। किसान कृषि कानूनों को रद्द करवाकर ही दम लेंगे और कानून रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा बीरकलां ने पीड़ित परिवार से दुख साझा किया। इस मौके पर अवतार सिंह तारी अध्यक्ष नगर पंचायत चीमा, बलवीर सिंह विस्की पार्षद, सतगुर सिंह वालिया पार्षद, गुरभगत सिंह शाहपुर, रामशरण सिंह उगराहां, परमिंदर सिंह गोरा, रामपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें